एक हफ्ता के अंदर ग्रामीणों को एटीएम की सुविधा मिलेगी, एटीएम से निकासी और जमा दोनों काम होगा।
समाज जागरण सत्येंद्र चौरसिया
पलामू (झारखंड)पंजाब नेशनल बैंक के शाखा नौडीहा बाजार नए परिसर के फीता काटकर किया गया उद्धघाटन. पंजाब नेशनल शाखा नौडीहा बाजार थाना परिसर में संचालित होता था.जो अब मड़वा-छतरपुर रोड में दुर्गा मंदिर के समीप स्थानांतरण हो गया.शाखा नए परिसर की उद्घाटन अंचला अधिकारी संजय कुमार सिंह थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी,एव पंजाब नेशनल बैंक के बोकारो सर्किल मंडल प्रमुख राजेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. सभी मौजूद लोगों ने पंजाब नेशनल बैंक के संस्थापक स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय जी के तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित उन्हें नमन किया. कार्यक्रम के दौरान बोकारो सर्किल मंडल प्रमुख लोगों के संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना लाला लाजपत राय ने अंग्रेजों के शासनकाल में किया था पंजाब नेशनल बैंक भारत के दूसरे नंबर पर आता है पंजाब नेशनल बैंक के नौडीहा बाजार शाखा में भारत के सभी सरकारी या प्राइवेट बैंको जो सुख सुभिधा उपलब्ध है जो यहाँ सभी लोगो को मिलेगा भारत सरकार या झारखंड सरकार के जो भी योजनाएं हैं जैसे प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,मुद्रा लोन इत्यादि सरकार के सभी योजना के लाभ यहां से लोगों को दिया जाएगा.और उन्होंने कहा कि नौडीहा बाजार शाखा में एक सप्ताह के अंदर एटीएम सुविधा उपलब्ध हो जाएगा. शाखा प्रबंधक आकाश कुमार ने कहा कि यह ब्रांच बाजार मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर नौडीहा बाजार थाना परिसर में संचालित था जहां लोगों को आने जाने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था जो अब बाजार से नजदीक हो जाने से लोगों कि अब परेशानियों की सामना नहीं करना पड़ेगा. इस मौके पर समाजसेवी नंदन सिंह उर्फ चिंटू सिंह, तिलक सिंह,चिंटू श्रीवास्तव, शत्रुध्न सिंह, रामनरायन गुप्ता,राजू प्रसाद,के अलावे सैकड़ो ग्रामीण एव बैंक कर्मी मौजूद रहे.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



