google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब है, जो चारों युगों में पृथ्वीलोक में आते हैं- संत रामपालजी महाराज*

संवादाता कमल सिंह लोधा

*राजस्थान* -भीलवाड़ा जिले के तहसील जहाजपुर के गोरमगढ और बिजोलिया तहसील के गेणोली ग्राम में दिनांक 7/05/2023 को जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपालजी महाराज जी के सानिध्य व निर्देशन में LED माध्यम से एक दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के ग्रामीण अंचल के लोगों ने आकर लाभ उठाया| सत्संग प्रवचन के समय संत रामपाल जी महाराज जी ने बताया की सारी सृष्टि के उत्पत्तिकर्ता पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब है जो प्रत्येक युग में आते हैं, चारों युगों में वह अलग अलग नाम से पृथ्वीलोक में लीलामय जीवन जीते हैं ,सतयुग में पूर्ण परमात्मा सत सुकृत नाम से आए है, त्रेतायुग में मुनींद्र नाम से ,द्वापर में करुणामय नाम से और कलयुग में पूर्ण परमात्मा अपने वास्तविक नाम कबीर (कविर्देव) नाम से आते हैं | संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों का पूर्णविश्वास है कि वर्तमान कलयुग समय में संत रामपालजी महाराज पूर्ण परमात्मा कबीर साहिब जी के सच्चे प्रतिनिधि आए हुए हैं ,आप सभी मनुष्य जाति इस सच्चे ज्ञान से परिचित होकर अपने मनुष्य जीवन का कल्याण करवाएं।
कबीर परमात्मा अपना सच्चा ज्ञान और यथार्थ मंत्र देकर सभी आत्माओं को सतलोक ले जाने के लिए समय-समय पर पृथ्वी लोक पर अवतरित होते हैं। सत्संग प्रचार के दौरान संत रामपालजी महाराजजी के अनुयाई द्वारा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में कुल जहाजपुर तहसील में 174 और मांडलगढ़ तहसील में 30 पुस्तकों का धर्मार्थ मूल्य पर वितरण किया गया ,जिसमें मुख्य पुस्तके ज्ञानगंगा ,गीता तेरा ज्ञान अमृत ,भक्ति से भगवान थी|सत्संग में निशुल्क नाम दीक्षा का आयोजन भी किया गया। संत रामपालजी महाराजजी ने समाज में फैली बुराइयों जैसे नशा ,रिश्वतखोरी, दहेज प्रथा ,चोरी जारी ,ठगी ,आदि से दूर रहकर सतभक्ति करने का संदेश दिया|


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)