नोएडा,०९ मई २०२३ आज नोएडा प्राधिकरण की नियोजन, ग्रुप हाउसिंग एवं वर्क सर्किल की संयुक्त टीम ने सेक्टर-७५ स्थित गोल्फ सिटी प्लॉट-८ के अवैध मार्केट को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। नियोजन विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक के नेतृत्व में आज नोएडा प्राधिकरण की बड़ी टीम बुलडोजर और डंपर लेकर गोल्फ सिटी प्लॉट-८ मार्केट पहुंची। प्राधिकरण टीम के साथ बड़ी संख्या में नोएडा पुलिस के जवान भी पहुंचे।
प्राधिकरण दस्ता आते ही अवैध मार्केट को हटाने और अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध कार्यवाही शुरू कर दी। टीम ने बुलडोजर से अवैध कियोस्क को तोड़ना शुरू कर दिया तथा डंपर में अवैध मार्केट का सामान भरना शुरू कर दिया।
शुरू में अतिक्रमणकारियों और अवैध दुकानों के संचालकों ने विरोध करना शुरू कर दिया। परंतु नोएडा पुलिस द्वारा हलके बल प्रयोग करने पर अतिक्रमणकारियों के हौसले पस्त हो गए और प्राधिकरण ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।
नोएडा प्राधिकरण की टीम को गोल्फ सिटी प्लॉट-८ के अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पूरा समर्थन किया। अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के संरक्षक मुन्ना कुमार शर्मा ने प्लॉट-८ मार्केट एवं सोसाइटी में अवैध मार्केट और अवैध कियोस्क को हटाने और ध्वस्त करने की कार्यवाही की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि नोएडा प्राधिकरण ने अवैध अतिक्रमण को तोड़कर सेक्टर निवासियों को राहत देने का काम किया है। अब सोसाइटी के निवासी बिना कोई डर- भय के मार्केटिंग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अब सोसाइटी के मार्केट में खरीददार सुरक्षित तरीके से मार्केटिंग कर सकेंगे।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी मलिकेश्वर झा, संतोष कुमार, अनमोल सिंह, प्रभात राय,असित सिन्हा,अनुराग श्रीवास्तव, वी एन अग्रवाल, राकेश कुमार, के एन भटनागर, शोभित सक्सेना, राजपाल सिंह,अक्षय बक्शी सहित बड़ी संख्या में सेक्टरवासी उपस्थित थे।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








