google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पूर्व चेयरमेन श्रीनिवास गोयल बने सिरसा लोकसभा प्रभारी 

हिसार (राजेश सलूजा) : भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने  पूर्व चेयरमेन श्रीनिवास गोयल को सिरसा लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया है। इससे पूर्व भी श्रीनिवास गोयल सिरसा लोकसभा प्रभारी रह चुके हैं। अपनी नियुक्ति पर पूर्व चेयरमेन श्रीनिवास गोयल ने कहा कि संगठन ने मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है। उसको मैं निष्ठापूर्वक निभाऊंगा और जिम्मेवारी पर खरा उतरूंगा। इनकी नियुक्ति पर निगरानी समिति उकलाना के संयोजक रामफल नैन, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व मंडल अध्यक्ष कीर्तिरत्न शर्मा, मंडल सचिव मांगे राम बिश्नोई, उकलाना मंडल कोषाध्यक्ष आनंद जैन और मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन धर्मवीर वर्मा आदि ने श्रीनिवास गोयल को बधाई दी और प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, संगठन महामंत्री रविंद्र राजू समेत पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। 


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)