सुभाष जी जिला संवाददाता दैनिक समाज जागरण सहरसा
सहरसा
जिला कांग्रेस कार्यालय सहरसा में
पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की जयंती
पर
आधुनिक भारत के निर्माता और पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 पंडित जवाहर लाल नेहरू की 135 वीं जयंती जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार झा की अध्यक्षता में मनाई गई l
सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिये,
इस
समारोह में उपस्थित अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य डॉ तारानंद सादा ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी,भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के निर्माण में जवाहर लाल नेहरू का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होने देश कीआजादी, संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था,देश में नामचीन संस्थान आई आई टी, आई आई ऍम,नौ रत्न कम्पनी, भेल, एस आर ओ गुटनिरपेक्ष आन्दोलन की स्थापना करते हुए संविधान का निर्माण, धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को संविधान में शामिल करने तथा प्रधानमंत्री के रूप में उसको विकसित करने का महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
कृतज्ञ राष्ट्र देश निर्माण में इनके योगदान, व्यक्तित्व, कृतित्व और विचारधारा को हमेशा याद रखेगा तथा स्वतंत्रतासेनानी देश निर्माता और चाचानेहरू के रूप में अमर रहेंगे l
जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि उन्होंने भारत में लोकतंत्र की नींव रखी और भारत ,चीन के बीच पंचशील समझौता कराया, स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दो बार अध्यक्ष चुने गये l इनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाते हैं l
आज के समारोह में प्रदेश डिलीगेट राम सागर पाण्डेय, मो0 नईम उद्दीन, वरीय उपाध्यक्ष और मिडिया प्रभारी कुमार हीरा प्रभाकर,तारनी ऋषिदेव, महिला जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, ब्रज किशोर झा बब्बू, प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, बीरेंद्र पासवान, भरत झा बैधनाथ झा, मो0साकिर हुसैन,राम कुमार पासवान ‘बनमा’ मो0खाजा, प्रेम सिंह, कामेश्वर साह, उदय महतो, मंगल झा, प्रभाष तिवारी, वीरेंद्र पासवान ‘भद्दी’ , पंकज प्रभाकर, शम्भू पासवान, अनिल भगत आदि उपस्थित रहें !

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



