
सचित्र–
शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, दैनिक समाज जागरण
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुई गांव में मंगलवार की रात बदमाशों ने पूर्व प्रधान हृदय नारायण सिंह की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी। घटना कि जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक सहित पूरी टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुही गांव में सोमवार की रात किसी समय बदमाशों ने पूर्व प्रधान हृदयनारायण सिंह (66) की हत्या कर दी है। जानकारी मंगलवार की सुबह होते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक हृदयनारायण घर के बरामदे में सोये थे। हत्या की सूचना गांव में फैलते ही भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गये । सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा त्रिपाठी, थानाध्यक्ष अमित सिंह मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं मिली थी और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पुलिस छानबीन कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



