भक्तगणों ने भंडारे में किया प्रसाद ग्रहण
ब्यूरो चीफ़/ समाज जागरण
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पेटराही स्थित सिधौंरा गोरारी गांव में संत श्री कामेश्वर जी शिक्षा एवं जन विकास सेवा आश्रम पर वृहस्पतिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन तीन जुलाई से नौ जुलाई तक हुआ। जिसमें प्रतिदिन सायं चार बजे से सात बजे तक पंडित अरुण कृष्ण शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर भक्तिमय वातावरण में भक्तगण लीन रहे। 9 जुलाई बुधवार को आखिरी दिन की कथा समाप्ति के बाद पूर्णाहुति हुई। कथा समाप्ति के बाद वृहस्पतिवार को शाम चार बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जो देर रात्रि तक चला। जिसमें उपस्थित संतजनों के अलावा गांव घर व आसपास के गांवों व दूर-दराज से आए भारी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

बता दें कि संत श्री कामेश्वर जी महाराज ने संत श्री कामेश्वर जी शिक्षा एवं जन विकास सेवाश्रम ट्रस्ट का निर्माण कर वैदिक गुरुकुल, गौशाला और वृद्धाआश्रम का निर्माण करवाने का संकल्प लिया है। इस मौके पर आचार्य सूरज पांडेय के तत्वावधान में पूजन का कार्य व अध्यक्ष कामेश्वर पांडे के तत्वाधान में विशाल भंडारे का आयोजन सकुशल संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्यामा प्रसाद पांडे, बृजेश पाठक ,राजेश कुमार पाठक, यशवंत देव पांडे, पंचमुखी के प्रधान पुजारी लक्ष्मण दुबे ,पंडित सुरेश मिश्र, शिवा तिवारी आदि भक्तगण उपस्थित रहे।
#shrimadbhagwad #dharmik_samaroh #विराट_भंडारा #श्रीकृष्ण_कथा
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



