google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सर्वश्रेष्ठ महाप्रबंधक पुरस्कार से सम्मानित हुए सोहागपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक

बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड सोहागपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक पी श्री कृष्णा को कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा उनके सर्वश्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट कार्यो के लिए सर्वश्रेष्ठ महाप्रबंधक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सर्वश्रेष्ठ महा प्रबंधक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों एवं पत्रकारों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है। सर्वश्रेष्ठ महाप्रबंधक पुरस्कार से सम्मानित होने पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामनारायण उरमलिया, राकेश तिवारी, बीएमसी के द्वारिका मिश्रा, सीटू के शंकर राव बरगट इंटक के अमरजीत सिंह, कांग्रेस नेता मोतीलाल शर्मा, अजय यादव, व्यापारी संघ के प्रदीप पुरी भाजपा नेता सतीश तिवारी, संदीप पुरी, अरविंद साहनी, अखिलेश सिंह, डॉक्टर राज पांडे सुभाष मिश्रा, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता, उपाध्यक्ष राज तिवारी, पत्रकारों में राजीव तिवारी ,विजय तिवारी ,राजीव कुमार, बृजेंद्र मिश्रा ज्ञानेंद्र पांडे ,दीपक आदि ने बधाई प्रेषित की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)