google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नवीनगर के बभंडीह गांव में छापेमारी, 30 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, तस्कर फरार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के बभंडीह गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 30 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है। हालांकि छापेमारी के दौरान शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, माली थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बभंडीह गांव में अवैध रूप से देशी शराब का कारोबार किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने गांव में छापेमारी की ।छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक ठिकाने से 30 लीटर देशी टनाका शराब बरामद किया। पुलिस को आने की भनक लगते ही तस्कर मौके से भाग निकला।पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है। फरार तस्कर की पहचान की जा रही है। उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। शराब बनाने और बेचने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)