google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रेलवे गंज में चलाया गया सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्व अभियान


दैनिक समाज जागरण/ अखिलेश सिंह
हरदोई। प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत सुशील शुक्ला साइंटिफिक असिस्टेंट यूपीपीसीबी उन्नाव के अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ला के साथ नगर पालिका की टीम के साथ संयुक्त रुप से नगर के रेलवे गंज क्षेत्र में अभियान चलाया गया जिसमें रेलवे गंज स्थित दो दोना पत्तल विक्रेताओं से 800 ग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद करते हुए उनसे रू0-7000 का जुर्माना वसूल किया गया। अधिशासी अधिकारी श्री शुक्ला ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्व अभियान अनवरत रूप से जारी है। उन्होंने नगर वासियों से अपील की है कि सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्व प्रशासन के अभियान मे सहयोग करे। उन्होंने कहा कि सभी से अपील है कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल ना करें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)