google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर रेलवे स्टेशन गुमटी के पास हंगामा कर रहे रेलवे गेटमैन और दो हाइवा चालक गिरफ्तार

समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर बिहार नवीनगर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे गुमटी के पास शराब के नशे में आपस में झगड़ा करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार लोगों में एक रेलवे गेटमैन और दो हाइवा चालक शामिल हैं। बताया जाता है कि तीनों नशे की हालत में गुमटी के पास आपस में गाली-गलौज और मारपीट कर रहे थे, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आवागमन बाधित हो गया।


सूचना मिलते ही नबीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मेडिकल जांच में तीनों के शराब पीने की पुष्टि की है।थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)