google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर में महासप्तमी पर खुले माँ दुर्गा के पट, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) शारदीय नवरात्रि के महासप्तमी पर शनिवार को नबीनगर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में पूरे विधि-विधान के साथ माँ दुर्गा के पट खोले गए। पट खुलते ही ढोल, नगाड़े, शंख और घंटों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।महासप्तमी की सुबह से ही मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ का नेत्रोन्मीलन, प्राण-प्रतिष्ठा और सप्तमी पूजा संपन्न हुई। जैसे ही माँ दुर्गा का भव्य श्रृंगार कर पट खोला गया, जय माता दी के जयकारों से पंडाल गूंज उठे।


नबीनगर मंगल बाजार, शनिचर बाजार,ठाकुरबारी रोड, पण्डा मोहल्ला, जनकपुर पोखरा,अनुग्रह नारायण स्टेडियम टंडवा,नबीनगर रोड और अन्य प्रमुख पंडालों में सुबह से ही दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लग गईं। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में माता के दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखा गया।श्रद्धालुओं ने माँ के चरणों में नारियल, चुनरी, फूल और प्रसाद अर्पित कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कई जगहों पर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।पूजा समितियों द्वारा सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और मंदिरों के आसपास गश्त बढ़ा दी गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)