google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*रेलवे पटरी के समीप मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी*

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी

ओबरा/ सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के भलुआ टोला स्थित बिल्ली क्रॉसिंग के समीप उस समय लोगों के बीच हड़कंप की स्थित देखने को मिली, जब रेलवे पोल संख्या 134/48 के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सुबह- सुबह घटना से स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मिले शव के शरीर पर वस्त्र के नाम पर सिर्फ अंडरवियर ही था। शव को बारीकी से देखा गया तो शरीर पर कान, मुंह समेत कई जगह खून के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आया होगा। सूचना मिलने पर ओबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और स्थानीय लोगों से शव की पहचान कराने में जुटी रही लेकिन स्थानीय लोगों ने आसपास के व्यक्ति का होने से इंकार किया, मामले की जांच जारी है। प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस का कहना है कि अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। घटना को लेकर मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)