google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रेलवे स्टेशन पर किलेबंदी चेकिंग, 188 यात्रियों से 74 हजार से अधिक वसूले

समाज जागरण शाहजहांपुर।मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य एवं प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के निर्देश पर शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष किलेबंदी चेकिंग अभियान चलाया गया। सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित शर्मा, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एस.के. ठाकुर व मुख्य टिकट निरीक्षक नरेंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में बरेली, हरदोई, बालामऊ व शाहजहांपुर के स्टाफ ने गाड़ियों से उतरने वाले यात्रियों की जांच की।

चेकिंग में 96 बिना टिकट व 82 अनियमित यात्रियों से किराया व जुर्माना मिलाकर 72,540 रुपये तथा गंदगी व धूम्रपान पर 1,750 रुपये वसूले गए। कुल 188 यात्रियों से 74,290 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। अभियान में आरपीएफ व चेकिंग स्टाफ मौजूद रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)