google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सहायक अभियंता के आश्वासन पर किसानों ने अपना धारना किया  समाप्त!



समाज जागरण संवाददाता निगोहा

लखनऊ नगराम में गुरुवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर नगराम क्षेत्र के समेसी सामुदायिक केंद्र पर धरना दिया। धरने में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।धरना स्थल पर पहुंचकर लोक निर्माण विभाग  के सहायक अभियंता सीडी-2 सूर्य मणि मिश्रा ने किसानों के साथ मौके का मुआयना किया। उन्होंने किसानों के बीच आकर जानकारी दी कि समेसी ग्राम में अधूरी पड़ी सीसी रोड और नगराम–गंगागंज मार्ग का निर्माण कार्य नवंबर माह तक पूरा करा दिया जाएगा।

इसके साथ ही हुसेनाबाद मार्ग पर फैली झाड़ियों की कटाई इसी सप्ताह करा दी जाएगी।इसके बाद दोपहर नायाब तहसीलदार भी धरना स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने किसानों से लगभग दो घंटे तक वार्ता की। इस दौरान किसान चकबंदी आयुक्त, सिंचाई विभाग के लखनऊ खंड के अधिशाषी अभियंता तथा हैदरगढ़ के अधिशाषी अभियंता को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।हालांकि नायाब तहसीलदार ने उपजिलाधिकारी मोहनलालगंज से बात कर किसानों को आश्वासन दिया कि शनिवार को दोपहर 2 बजे के बाद तहसील में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे और किसानों की समस्याओं का समाधान निकालने पर चर्चा की जाएगी। इस आश्वासन के बाद किसान धरना समाप्त करने पर सहमत हुए।धरना स्थल पर संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव दिनेश यादव, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, मंडल महामंत्री हरिपाल सिंह, जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव, जिला महामंत्री रामसिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार व राकेश कुमार, बब्लू, साहब दीन, दुर्गेश कुमार, राजबहादुर, रमेश कुमार, अरविंद कुमार, अशोक कुमार, प्रधान श्री कृष्ण दास, लक्ष्मीकांत, इमरान मंसूरी सहित सैकड़ों किसान व कार्यकर्ता शामिल हुए।
किसानों का कहना है कि यदि शनिवार को होने वाली बैठक में उनकी समस्याओं का ठोस समाधान नहीं निकाला गया, तो वे पुनः आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)