google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई- गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो समाज जागरण

खलियारी/ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना रायपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।


थाना रायपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 02/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अमजद खान पुत्र जाने आलम, निवासी ग्राम बभनौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 33 वर्ष, को दिनांक 08.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)