google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

योगी आदित्यनाथ: हम आंतकियों को सिर्फ बिरयानि नही खिलाते है, उसका राम नाम सत्य भी करते है।

समाज जागरण डेस्क

राजस्थान: सीकर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ , ने एक ब्रिटिश अखबार का हवाला देखते हुए कहा है कि हम आंतकियों को सिर्फ बिरियानी नही खिलाते है हम उसका राम नाम सत्य भी करते है। सीएम योगी ने कहा है कि “ब्रिटेन के एक बहुत प्रतिष्ठित समाचार पत्र, द गार्जियन ने एक लेख प्रकाशित किया है जिसमें कहा गया है कि पिछले दो वर्षों में पाकिस्तान में 20 से अधिक आतंकवादियों को निशाना बनाया गया है और मार दिया गया है।” इसका आरोप भारतीय खुफिया एजेंसियों पर लगाया।

सीएम योगी ने कहा “उनकी जानकारी का स्रोत तो वे ही बता सकते हैं। लेकिन आतंकवाद एक समस्या है और इस समस्या का समाधान सिर्फ भारत के पास ही है, हम भी कहते हैं अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करें, ‘हम आतंकवादियों का राम नाम सत्य है भी कर देते हैं’… फर्क सिर्फ इतना है कि हम एक आतंकवादी को वहां भेजते हैं जहां उसे होना चाहिए और कांग्रेस सरकार ने उसे बिरयानी खिलाई।’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ राजस्थान के सीकर मे एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)