मिंटू कुमार समाज जागरण हजारीबाग।
रविवार को झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन की बैठक अध्यक्ष मधुसूदन मेहता की अध्यक्षता में मेहता कुशवाहा भवन हजारीबाग में संपन्न हुई । सभा का संचालन संगठन के जिला सचिव आमिर अल्ताफ ने किया। पूर्व में जिला कमेटी का विस्तार किया गया था । कल पदाधिकारी को स्वागत माला पहनकर किया गया । इसमें राजेश कुमार शर्मा सहसचिव झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन हजारीबाग भी शामिल है । अन्य सभी संगठन के पदाधिकारी को उनके अधिकार और कर्तव्य का बोध कराया गया । और आशा की गई कि इन लोगों के नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा । समारोह को संबोधित करने वालों में संगठन के उपाध्यक्ष प्रेम गुप्ता, संयोजक मधुप मनोहर ,पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद भगत, पूर्व उपाध्यक्ष मकसीर आलम, छोटेलाल साव । पूर्व सचिव प्रभु दयाल कुशवाहा, राम अवतार रजक ,सत्येंद्र प्रसाद ,राजन कुमार मेहता, राज कपूर आदि शामिल थे ।



