ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र। दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में पतंजलि योगपीठ परिवार सोनभद्र के तत्वाधान में गणतंत्र दिवस पर्व पर रविवार को आयोजित प्रातःकालीन योग कक्षा में पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार पाठक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
हमारे राष्ट्रीय जीवन के आदर्श छत्रपति शिवाजी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, उधम सिंह, महाराणा प्रताप, अशफाक उल्ला खा, रामप्रसाद बिस्मिल, राजगुरु सुखदेव, वीर सावरकर, मंगल पांडेय, लाला लाजपत राय, सरदार पटेल, महात्मा गांधी, भीमराव अंबेडकर, तात्या टोपे, नाना साहब पेशवा, सम्राट अशोक, रानी लक्ष्मी बाई, रानी चेन्नम्मा, अहिल्याबाई होलकर, दुर्गा भाभी, विक्रमादित्य, लाल बहादुर शास्त्री, बाल गंगाधर तिलक, विनोबा भावे, बहादुर शाह जफर, रवींद्रनाथ टैगोर, पृथ्वीराज चौहान जो हमारे राष्ट्रीय जीवन के आदर्श हैं, पतंजलि योग परिवार सोनभद्र के सभी मार्गदर्शक, संयोजक, संरक्षक, पदाधिकारी द्वारा सभी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
सर्वप्रथम पतंजलि परिवार के प्रमुख योग शिक्षक ओम प्रकाश यादव, सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रातः कालीन योग कराया गया, योग के पश्चात दयानंद मौर्य द्वारा देशभक्ति गीत , योग गीत के साथ राष्ट्रगान गाया गया।
इस अवसर पर प्रमुख मार्गदर्शक /सोनभद्र वार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश राम पाठक, शेष मणी तिवारी, मोहर देव पांडेय, चंद्र बहादुर सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल श्रीवास्तव द्वारा योग को गांव-गांव, घर-घर तथा जन जन तक पहुंचाने वाले वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार पाठक को अंग वस्त्र (शाल) देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के कर कमलों से सभी प्रमुख योग गुरुओं को हरिद्वार से प्राप्त जैकेट वितरित किया गया। कार्यक्रम में सभी प्रमुख योग शिक्षक, सहयोग शिक्षक अपने-अपने कक्षा के योग साधकों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसमें प्रमुख रूप से पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, गोपाल दास केसरी, रामसेवक पांडेय, विमल कुमार सिंह, तेज नारायण मिश्रा, नागेंद्र नाथ चौबे, रूप नारायण सिंह, सुबोध कुमार मिश्रा, अशोक कुमार, रामबाबू , पुरुषोत्तम, अजय कुमार पांडेय, उमेश तिवारी, राजू प्रसाद सोनी आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में शांति पाठ के पश्चात मिष्ठान वितरित किया गया।
- समाज जागरण: 06 अगस्त दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समय और कैलेंडर समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा,…
- सरायकेला-खरसावां में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख के तीन इनामी माओवादी गिरफ्तारदैनिक समाज जागरण,संवाददाता, बिकाश चांडिल : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त अभियान के दौरान सरायकेला-खरसावां जिले से कुल 22 लाख रुपये के तीन इनामी हार्डकोर माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 15 लाख रुपये का इनामी मदन महतो उर्फ…
- प्लेबैक सिंगर रचना चोपड़ा का नया गाना ‘लकीरें इश्क की होंगी’ जल्द होगा रिलीजकुमार सानू के साथ नजर आएंगी रचना चोपड़ा, 18 वर्षों से संगीत के सफर में निभा रहीं साथ; दुनिया भर में छह हजार से अधिक शो कर चुकी हैं सिंगर मुंबई। गिरजा शंकर अग्रवाल। संगीत प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर रचना चोपड़ा और दिग्गज गायक कुमार सानू की…
- टीएमयू के डेंटल डॉक्टर्स की मेधा को सलाम, पेंटर किशन को दिया अनमोल तोहफा, पैर की हड्डी से बना डाला जबड़ातीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के ओरल एंड मेक्जिलोफेशियल सर्जरी विभाग के डॉक्टर्स बिलारी के 25 वर्षीय पेंटर किशन के लिए देवदूत की मानिंद हैं। डॉक्टर्स की टीम ने टांग की हड्डी-फिबुला से नया जबड़ा तैयार करके अविस्मरणीय एवम् अनमोल तोहफा दिया है। अब किशन को असहनीय दर्द से छुटकारा…
- एक ऐसी दुनिया जहाँ सब उपलब्ध हैं, पर कोई उपस्थित नहीं[रील्स की नदी में बहते-बहते किनारे पर बैठे रिश्ते सूख गए] [इंसानियत का ‘लास्ट सीन’ देख लिया… अब रील्स ही रील्स हैं] · प्रो. आरके जैन “अरिजीत” सभ्यता का सबसे गहरा घाव किसी युद्ध, महामारी या आर्थिक संकट ने नहीं, उस चमकती स्क्रीन ने दिया है जिसे हमने सुविधा समझकर जीवन का केंद्र बना लिया। इतिहास में पहली…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








