ब्यूरो चीफ़/ विजय कुमार अग्रहरी दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के मार्गदर्शन में राज्यपाल उत्तर प्रदेश, जनपद सोनभद्र में अनुसूचित जनजाति एवं परंपरागत वनवासी अधिनियम के तहत स्वीकृत दावों के खतौनी वितरण के कार्यक्रम को कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था के बीच कुशल पूर्वक संपन्न कराया गया ।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जनपद सोनभद्र आगमन पर अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के सुरक्षा व्यवस्था में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को सतर्क रहकर चप्पे-चप्पे पर नजर रखना व सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए थे, तथा कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग हेलीपैड, सेफ हाउस मंच जनसभा स्थल को चेक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारी कर्मचारी गण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



