google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर मे स्वच्छता जागरूकता के तहत निकाली गई रैली

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 1 अक्तूबर 2024 मंगलवार को नबीनगर मे स्वच्छता जगरूगता के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बिपिन सिंह के नेतृत्व मे वार्ड पार्षद गण, सफाई कर्मियों एवम स्कूली बच्चों ने स्वच्छता जगरुग्ता रैली निकाली।रैली नगर पंचायत कार्यालय से निकलकर बस स्टैंड,न्यू एरिया, मगंल बाजार,शनिचर बाजार, परसिया रोड , दास मोहल्ला,जनकपुर पोखरा तक गया और लोगों से नगर को साफ सफाई मे सहयोग की अपील की गई।वहीं रैली मे लोगों द्वारा नारे लगाते हुए अनुरोध किया गया कि कचरा सड़क पर नही फेंके नगर पंचायत के सफाई कर्मी और गाड़ी द्वारा हर घर से कचरे का उठाव किया जायेगा रैली मे नगर पंचायत के स्वछता प्रबन्धक कुमारी सौम्या,वार्ड पार्षद अजय प्रसाद,इंदल सिंह, ओबिंद राम,राहुल रावत ,उदय प्रसाद गुप्ता सहित बड़ी संख्या मे सफाई कर्मी मौजुद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)