google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रामनवमी को लेकर  तिलैया देवी मंडप से होकर बटाने डैम तक nikali गई जल यात्रा : चंदन प्रकाश सिन्हा

समाज जागरण दीपक सरकार

छतरपुर: छतरपुर प्रखंड के तिलैया गांव में रामनवमी को लेकर  तिलैया देवी मंडप से होकर बटाने डैम तक जल यात्रा निकाल गया। जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य चन्दन प्रकाश सिन्हा और चराई पंचायत के मुखिया रविन्द्र राम सहित सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए। चन्दन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि ऐसे आयोजन से गांव घर का वातावरण शुद्ध होता है और वहां के बच्चों को गांव समाज में रहने के तौर तरीके और संस्कार मिलता है जो एक राष्ट्र निर्माण के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।आत्म शुद्धि होती है और गांव में समरसता फैलता है। ईश्वर पूरे गांव वालों को अच्छे से रखें सुखी संपन्न रखें यही प्रार्थना है।कार्यक्रम के आयोजक रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम गांव घर एवं परिवार को ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त हो और सभी सुखी संपन्न रहें इसके लिए किया गया है। गोविंद यादव ने बताया कि पूरा गांव भक्ति मय हो चुका है और विभिन्न कीर्तन मंडली के द्वारा अगले चौबीस घंटे तक  कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेंद्र यादव प्रदीप यादव देवेंद्र यादव योगेश्वर यादव राकेश यादव दीपक यादव प्रमोद यादव सतीश यादव शैलेश यादव विजय यादव रमेश यादव ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)