आदिवासी सुनील त्रिपाठी। दैनिक समाज जागरण
चोपन/ सोनभद्र। स्थानीय काली मंदिर पर आयोजित श्री राम कथा में छठवें दिन श्रद्धालुओं को भगवान श्री राम और केवट के संवाद की अद्भुत कथा सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। अंतराष्ट्रीय कथावाचक पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने अपने प्रभावशाली वाणी से इस प्रसंग का वर्णन किया, जिससे श्रोतागण भावविभोर हो गए। कथा वाचक ने बताया कि कैसे केवट ने भगवान श्री राम को गंगा पार कराने से पहले उनके चरण पखारने की इच्छा जताई। इस संवाद में सेवा, भक्ति और समर्पण का अद्वितीय संदेश छिपा है। कथा के दौरान श्री राम और केवट के बीच हुए संवाद को इतने भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया कि श्रोताओं की आंखें नम हो गईं। इस मौके पर भजन मंडली द्वारा “श्री राम जय राम जय जय राम” और अन्य भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को और आध्यात्मिक बना दिया। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, और सभी ने कथा श्रवण कर पुण्य अर्जित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज चौबे ने किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, राजा मिश्रा, व्यासमुनी पाण्डेय, विद्या शंकर पाण्डेय, नवल किशोर चौबे, दिनेश पाण्डेय, संजीव तिवारी, कमलेश चौबे, दया सिंह, पिंटू मिश्रा, मनोज सोनकर, रजनीकांत सिंह रामनिवास तोमर, संजय केशरी, मंजू गिरी, जित्तू सिंह, राहुल सिंह, विकास सिंह छोटकू, विनोद तिवारी, पूजारी पं मनीष तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में कथा प्रेमी मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



