थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई: साइबर ठगी की शिकार पीड़िता के ₹48,600/- कराए वापस

समाज जागरण ब्यूरो

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा त्वरित, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी/गलत बैंक ट्रांजैक्शन की शिकार एक महिला पीड़िता की धनराशि ₹48,600/- सफलतापूर्वक वापस कराई गई है।

आवेदिका ज्योति कुमारी, पत्नी महेंद्र कुमार, निवासी ग्राम नरोख, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र द्वारा NCRP पर साइबर संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई थी।

जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि आवेदिका की धनराशि ₹48,600/- भूलवश/गलती से किसी अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर हो गई थी। तत्पश्चात आवेदिका द्वारा तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई गई, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव हो सकी।

थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा NCRP पोर्टल पर विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप दिनांक 22.12.2025 को आवेदिका के मूल बैंक खाते में ₹48,600/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)