
दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 4 अगस्त 2023 लगभग एक माह पूर्व औरंगाबाद जिले के नबीनगर रोड स्टेशन पर सासाराम रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18635/18636 का ठहराव किया गया था ।अब ठहराव संबंधी समय सारणी मे 1अगस्त से संशोधन कर दिया गया है।अब यह ट्रेन सासाराम से 3 .45 के बजाय अब 3 .15 बजे खुलेगी।
संशोधित समय सारणी इस प्रकार है:–गाड़ी संख्या 18636 सासाराम रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस सासाराम से 03.15 बजे खुलकर 03.30– 03.32 बजे डेहरी ऑन सोन,04.02– 04.04बजे नबीनगर रोड,04.17– 04.19 बजे जपला,04.26– 04.28 बजे हैदरनगर,04.40– 04.42 बजे मोहम्मदगंज,04.53–04.55 बजे उंटारी रोड रुकते हुए 05 .33 बजे गढ़वा रोड जंक्शन पहुंचेगी तथा यहां से 05.35 बजे खुलकर आगे की ओर प्रस्थान करेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



