google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विश्व जड़ी -बूटी दिवस मनाया गया, विभिन्न वक्ताओं ने जड़ी – बूटियों के लाभ व प्रयोग के बारे में दी जानकारी



समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख

बिलासपुर ।लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल,पतंजलि योग समिति बिलासपुर व लायंस क्लब बिलासपुर उर्जा के संयुक्त तत्वाधान 4 अगस्त 2023 को सुबह 06 बजे से 07 बजे तक स्थान उत्सव वाटिका, मंगला चौक, बिलासपुर में जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने जड़ी – बूटियों के लाभ व प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई तथा विभिन्न प्रकार के औषधियों का और पौधों का वितरण किया गया। डॉ. के के श्रीवास्तव के द्वारा निःशुल्क आई फ़्लू के दवाइयो का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर आये लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन लायन परमजीत सिंह सलूजा, जोन चेयरपर्सन लायन डॉ. पी. के. शर्मा, लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल के संरक्षक डॉ. के. के. श्रीवास्तव(माइक्रो चेयरपर्सन), क्लब के अध्यक्ष लायन डॉ. आर. के. यादव, कोषाध्यक्ष लायन सुबोध नेमा, पी. आर. ओ. लायन उत्तम उपाध्याय(डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन) , लायन नरेंद्र सिंह चंदेल(डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन) लायंस क्लब बिलासपुर उर्जा की अध्यक्ष लायन रिम्पी होरा, सचिव सुनीता सिंह व उत्सव वाटिका योग समिति के अशोक यादव, गौतम साहू, आर. पी. साहू, पी. आर. साहू, उमाशंकर, महेंद्र गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, जे.पी. गुप्ता, सी.पी. गुप्ता, दीप कश्यप सभी ने अपना सक्रिय योगदान देकर कार्यक्रम को सार्थक एवं सफल बनाया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)