google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रनेह में शासकीय योजना की बड़ी लापरवाही, आयुष्मान कार्ड नाली में मिले

समाज जागरण जिला संवाददाता – उदय सिंह लोधी
रनेह, दमोह (मध्यप्रदेश) रनेह क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी गंभीर लापरवाही सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, गांव में लगभग 50 आयुष्मान कार्ड ग्राम पंचायत के पास गडुवा तालाब की ओर जाने वाले नाले में फेंके हुए मिले। घटना के सामने आते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है।

ये वही कार्ड हैं जो ग़रीब एवं जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क इलाज प्रदान करने के उद्देश्य से शासन द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जारी किए जाते हैं। लेकिन नाली में पड़े मिलना यह दर्शाता है कि प्रशासनिक स्तर पर भारी अनियमितता हुई है।



स्थानीय नागरिकों के अनुसार,
यदि समय पर कार्डों का वितरण किया जाता, तो कई परिवार सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ ले सकते थे। लोगों ने सवाल उठाया है कि—

क्या ये कार्ड लाभार्थियों तक पहुंचे ही नहीं?

क्या जिम्मेदार कर्मचारियों की लापरवाही के कारण इन्हें फेंक दिया गया?

क्या इस घटना की जांच होगी और जिम्मेदारी तय की जाएगी?

घटना ने ग्राम पंचायत, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस संबंध में तत्काल जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आगे से ऐसी गंभीर लापरवाही दोबारा न हो।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)