गाजियाबाद। कराटे वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया ओपन कराटे प्रतियोगिता का भव्य आयोजन लालकुआं स्थित जिंदल पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं ओडिशा सहित विभिन्न राज्यों के 671 खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
आयोजन अध्यक्ष राजीव मुंडलवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिनमें दिल्ली प्रथम, उत्तर प्रदेश द्वितीय तथा बिहार तृतीय स्थान पर रहा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 16×12 फीट की विश्व की सबसे बड़ी शील्ड रही, जिसे विजेता टीम को प्रदान किया गया। पूरी प्रतियोगिता के दौरान यह शील्ड दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही।
जिंदल पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम अवतार जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो भारत’ के सपने को साकार करने हेतु इस प्रकार के आयोजन अत्यंत सराहनीय व आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों को मोमेंटो, मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कराटे वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष विजय कौशिक ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में—
आचार्य प्रमोद कृष्णम (पीठाधीश्वर, कल्कि धाम),
अजीत पाल त्यागी (विधायक, मुरादनगर),
संजीव शर्मा (शहर विधायक),
डी.पी. यादव (पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री),
अनिल अग्रवाल (पूर्व राज्यसभा सांसद),
आशु वर्मा (पूर्व मेयर),
चौधरी निरपाल सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ),
इंद्रजीत सिंह टीटू (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष),
रविंदर चौहान (प्रदेश महासचिव),
रेखा चौधरी (महानगर अध्यक्ष),
पियूष चंद्र राय (पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी),
नौशाद प्रिंस,
आनंद चौधरी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम)
सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इसके अलावा शहर की प्रमुख हस्तियों—
सलामत मियां (प्रधान संपादक, युग करवट),
मनोज गुप्ता (प्रधान संपादक, करंट क्राइम),
दीपक भाटी, राहुल गुप्ता, अनिल गर्ग, सुभाष जैन, गुलशन भिमरी, विनोद त्यागी, दीपक अग्रवाल, जोगेंद्र सिंह, संजय अग्रवाल, राज कौशिक, प्रमोद पंडित
ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
जिंदल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर विशाल जिंदल एवं प्रिंसिपल पल्लवी जिंदल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन अनिल कौशिक एवं उपाध्यक्ष हरीश चावला ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में—
तुषार ठाकुर, सिराज अहमद, पवन सिरोही, रंजीत, मुकेश कुमार, शुभम ठाकुर, प्रगति सिंह, हर्ष गुप्ता, विजय कुमार, संदीप पहाड़िया, विशाल प्रजापति, आकाश ठाकुर, अमित वार्ष्णेय, सनी दिवाकर, हिमांशु
आदि सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
अंत में संस्था के वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र यादव, डॉ. पी. कुमार, कुणाल त्यागी, डॉ. राजीव त्यागी ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।




