google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विक्टोरिया मेमोरियल हाई स्कूल में रंगोली ,दीप सज्जा एवं दिवाली ग्रीटिंग कार्ड का हुआ आयोजन

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड

सरायकेला खरसावां (झारखंड) 30 अक्टूबर 2024:–विक्टोरिया मेमोरियल हाई स्कूल आदित्यपुर 2 रोड नंबर 4 में रंगोली ,दीप सज्जा एवं दिवाली ग्रीटिंग कार्ड आयोजित हुआ। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए काफी सुंदर एवं आकर्षक रंगोली बनाएं, जिसमें मुख्य रूप से स्कूल के सचिव सुरेंद्र ठाकुर, प्रधानाध्यापिका सविता ठाकुर एवं सभी शिक्षकगण उपस्थित हुए और बच्चों को दीपावली पर शुभकामना देते हुए शांति एवं प्रेम भाव से मनाने का संदेश दिए।
इस कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं जिसमें मनोरंजन झा, धर्मेंद्र त्रिपाठी, पूजा रानी, जानवी, नमिता राज, आशा सिंह, आदि अपने बच्चों को प्रोत्साहित एवं हौसला अफजाई की।कार्यक्रम का समापन के दौरान चंदन शर्मा ने दीवाली पर्व को शांति सौहार्द एवं प्रेमभाव से मिलकर मनाने का संदेश दिए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)