वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
जिला कांग्रेस कार्यालय किशनगंज में जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू के अध्यक्षता में एवं मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक कमरुल हुडा के उपस्थिति में एवं युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो. आजाद साहिल के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया और ध्वजारोहण कर कांग्रेस का राष्ट्रीय स्थापना दिवस धूम- धाम से मनाया गया।

इस दौरान सांसद के निजी सहायक एहसान हसन, विधायक प्रतिनिधि ईदु हसन, नगर अध्यक्ष सजल शाह, वरिष्ट कांग्रेस नेता अरुण कुमार साह, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष मो वसीम अख्तर, कांग्रेस नेता शकील अहमद उर्फ लाल भाई, एसटी एससी जिला अध्यक्ष मनोज पासवान, महिला नेत्री इला कुमारी, कांग्रेस नेता हाजी लड्डू, कांग्रेस नेता संतोष चौधरी, सोशल मीडिया के पूर्व जिला अध्यक्ष शहजाद आलम, नगर सचिव तनवीर आलम ,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अतुल गोस्वामी ,युवा कांग्रेस नगर सचिव शुभम कुमार, युवा कांग्रेस जिला सचिव रब्बानी, कांग्रेस नेता सुरेंद्र बहादुर, कांग्रेस नेता तसलीम, कांग्रेस नेता सलीम, कार्यालय प्रभारी गुड्डू आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



