भाजपा कार्यालय में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन, डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने गिनाए वाजपेई के निर्णायक कार्य

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
28 अगस्त रविवार को धरमगंज स्थित भाजपा जिला कार्यालय में “अटल स्मृति सम्मेलन” आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि डॉ दिलीप कुमार जायसवाल (उघोग सह पथ निर्माण विभाग मंत्री, बिहार सरकार) ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के तैल चित्र फोटो पर दिप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया।

इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि ने पूर्व प्रधानमंत्री जी के किये गये कार्यों को याद करते हुए कहा कि अटल जी ने देश के लिए चर्तुभुज सड़कों का निर्माण,कारगील युद्ध, परमाणु परीक्षण, गठबंधन की सरकार को साथ लेकर चलने का अनुभव दिए, पाकिस्तान पड़ोसी मुल्क में बस सेवा शुरू करने साथ ही कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान विश्व में बनाई, सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्बारा कार्यक्रम में “मन की बात ” सभी कार्यकर्ताओं ने सुनी।

सम्मेलन में पूर्व मंडल अध्यक्ष पोठिया सह पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुलालजीत सिंह का निधन पर दौ मिनट का मोन रखा गया, इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह , जिला प्रभारी राज कुमार राय, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, श्री कृष्ण दुबे, जिला महामंत्री पंकज कुमार साहा, कौशल झा, मनीष सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष शिशिर दास, हरीराम अग्रवाल, ज्योति कुमार सोनु, जिला मंत्री जय किशन प्रसाद, लखवीर कोर, जिला मिडिया प्रभारी सुबोध माहेश्वरी, जिला प्रवक्ता कोशल किशोर यादव, राजेश गुप्ता,शकिल अख्तर राही, सभी मंडलों के अध्यक्ष, सभी मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)