google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राष्ट्रीय एकता पार्क मुरादनगर में सिंगल यूज प्लास्टिक के रोकथाम के लिए जन-जागरूकता बैठक आयोजित

राष्ट्रीय एकता पार्क मुरादनगर में अभिषेक कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुरादनगर द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के रोकथाम के लिए जन-जागरूकता बैठक आयोजित की गई। जिसमें समस्त नगर पालिका लिपिक, कर्मचारियों, सफाई मित्र एवं वार्ड नंबर 23 वेलफेयर एसोसिएशन के सभी सदस्यगण एवं वार्ड के सभी लोगों ने हिस्सा लिया।जिसमें अधिशासी अधिकारी द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध की शपथ दिलाई गई। जिसमें सभी नागरिकों को बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल पर्यावरण के लिए बहुत हानिकारक है। पॉलिथीन का प्रयोग ना करें। इसके स्थान पर कपड़े के थैले का प्रयोग करें। तथा स्वच्छ भारत बनानें में हमारा सहयोग करें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)