
*
*समाज जागरण*
*मनोज यादव ब्यूरो अमेठी*
अमेठी राजस्थान के उदयपुर कांड के विरोध में शुक्रवार को तहसील मुसाफिरखाना गेट पर आक्रोशित एकजुट होकर भाजपा एबीवीपी , विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर आई एस संगठन के खिलाफ नारा लगाते हुए प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पर दोनों आरोपियों का पुतला फूंका।
भाजपा पार्टी के जिला मंत्री सर्वेश सिंह बबलू बीडीसी संजय तिवारी राजू सिंह सहित करीब दर्जनभर कार्यकर्ताओं ने उदयपुर घटना में शामिल हत्यारोपियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए आरोपियों का पुतला दहन किया
उदयपुर की घटना को लेकर एबीवीपी एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता तहसील गेट पर जुटे। सभी ने उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। नाराजगी जताते हुए आरोपियों का पुतला फूंका। कहा कि घटना में शामिल दोषियों को फांसी की सजा दी जाए, अन्यथा संगठन कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे।
एबीवीपी के काशी प्रांत के पo प्रांत सह सोशल मीडिया संयोजक राहुल कौशल विद्यार्थी
राजकुमार सिंह , अतुल सिंह , संजय तिवारी ,संतोष सिंह, राजू सिंह राकेश शुक्ला मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



