google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर परिषदीय शिक्षको की खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन



दैनिक समाज जागरण ब्यूरो रिपोर्ट गौतम सिंह चौहान
____________________________
पहला/सीतापुर
आज दिनांक 29/08/2022 दिन सोमवार को मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सीतापुर के निर्देश के क्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी पहला दीपेश कुमार के निर्देशानुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय सैर (कंपोजिट) विकास क्षेत्र पहला जनपद सीतापुर में परिषदीय शिक्षको की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई ।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी पहला एवम ARP डॉ. हरिनाम सिंह यादव उपस्थित होकर खेलो का शुभारंभ किया तथा स्वयं भी खेलो में प्रतिभाग किया ।
शिक्षको के मध्य बैडमिंटन,क्रिकेट, खो-खो,कैरम,कबड्डी,साइकिल रेस,गोला फेंक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई कार्यक्रम के दौरान सभी अध्यापकों एवं छात्र छात्राओं ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया खेल प्रभारी के रूप में ललित यादव ,इमामुद्दीन ,अवधेश यादव एवं धर्मेंद्र मोहन ने मुख्य भूमिका निभाई अंत में आयोजन कर्ता उच्च प्राथमिक विद्यालय सैर (कंपोजिट) के प्रधानाध्यापक दुर्गेश कुमार सिंह एवं उनके समस्त स्टाफ द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी पहला दीपेश कुमार एवं डॉ. हरनाम सिंह यादव ए आर पी पहला तथा विभिन्न विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्रतिभागी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया विजेता खिलाड़ियों के नाम (1)बैडमिंटन में अशोक कुमार ,इमामुद्दीन(2) साइकिल रेस में जितेंद्र प्रताप सिंह (3)कबड्डी अवधेश यादव ,नीरज कुमार सिंह ,चंद्रोदय ,सरोज कुमार ,मनीष कुमार ,जितेंद्र प्रताप सिंह ,आशुतोष वर्मा ,इमामुद्दीन (4)कैरम (पुरुष वर्ग) दीपेंद्र कुमार ,आशुतोष वर्मा (5)कैरम (महिला वर्ग) तमन्ना पांडे ,सुप्रिया वर्मा (6)क्रिकेट दिनेश कुमार एवं पूरी टीम (7) गोला फेक नीरज कुमार सिंह रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)