google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रवि कुमार गर्ग बने जनपद के प्रथम लोकपाल

आगरा। जनपद में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना अंतर्गत समस्याओं का समय से निष्पादन करने के लिए उ०प्र० शासन ने चयन समिति की संस्तुति के उपरान्त लोकपाल रवि कुमार गर्ग की नियुक्ति कर दी है। यह जानकारी उपायुक्त (श्रम रोजगार) रामायण सिंह यादव ने देते हुए बताया है कि मनरेगा योजना जिले के विकास में धरातल अभूतपूर्व भूमिका निभा रही है। जनपद में मनरेगा योजना में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लोकपाल की नियुक्ति की गई है। मनरेगा योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम के मजदूरों को शहर की ओर जाने से रोकना व हर मजदूर को काम दिलाना है। इससे मजदूरों का पलायन भी रुकता है और योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिलता है। उन्होंने आगे यह भी बताया है कि निर्धारित मानकों के आधार पर काम की निगरानी के लिए शासन ने आगरा जनपद में रवि कुमार गर्ग को लोकपाल के रूप में नियुक्त किया है। मुख्य विकास अधिकारी व मनरेगा उपायुक्त कार्यालय में पदभार ग्रहण कर विकास भवन पर भूतल में लोकपाल कार्यालय संचालित किया गया है, जिसमें मनरेगा संबंधी किसी भी समस्या व शिकायत के लिए स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक से प्रेषित कर सकते हैं। शिकायत की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित अवधि में की जाएगी।

प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)