दैनिक समाज जागरण
जिला प्रभारी शमीम अहमद सिद्दीकी
जनपद बिजनौर
नजीबाबाद युवा कांग्रेस कमेटी जनपद बिजनौर के जिला अध्यक्ष ठाकुर गौतम सिसोदिया के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कमेटी जनपद बिजनौर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तहसील क्षेत्र नजीबाबाद के भनेड़ा टोल प्लाजा पर पहुंचे। जहां उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा को अपना समर्थन देते हुए धरने में शामिल होकर समर्थन पत्र सौंपा। युवा कांग्रेसियों ने कहा की अधूरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल लेना गलत है। जब तक राजमार्ग का पूर्ण रूप से कार्य पूरा नहीं होता तब तक टोल नहीं लिया जा सकता। युवा कांग्रेसियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि इस मांग में युवा कांग्रेसी आपके साथ है, कांग्रेस पार्टी ने सदैव किसानों के लिए कार्य किया है और उनकी मांगों को लेकर हमेशा तैयार खड़ी है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ठाकुर गौतम सिसोदिया, नजीबाबाद विधानसभा अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष रिहान जमाल, जिला महासचिव शारिब अंसारी एडवोकेट, नजीबाबाद प्रभारी जैद बेग एडवोकेट, प्रदेश संगठन सचिव मोहम्मद जैद मेहताब, कपिल कुमार, नजीबाबाद ब्लॉक अध्यक्ष शेख गुलजार, अस्मित भारद्वाज, अजहर, फिरोज, फ़राज़, नूरुल, शरीफ, नदीम आदि मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



