दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर थाना क्षेत्र के महशू गांव के समीप मठ पर खलिहान में रखे धान के बोझे में भयंकर आग लग गई, जिससे करीब दो हजार बोझा धान जलकर खाक हो गया। घटना गुरुवार को देर शाम की बताई जा रही है।आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां और गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।जानकारी के अनुसार, बाबा जी का मठ का जमीन है, जिसका देखरेख लल्लू साव नामक व्यक्ति करते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 15 बीघा जमीन में धान की फसल थी जिनमें करीब दो हजार बोझा धान की फसल रखा हुआ था। धान के बोझे में आग लगने की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली तुरंत दमकल विभाग को सूचना दिया गया। दमकल की तीन गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंची और गांव वालों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका तबतक धान का सभी बोझा जलकर खाक हो चुका था।वैसे आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



