google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

यदु शुगर मिल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

आई एम खान/दैनिक समाज जागरण ब्यूरो

बिसौली बदायूं। यदु शुगर मिल में 76 वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इकाई प्रमुख जे. बी. तोमर ने ध्वजारोहण कर तिरंगा को सलामी दी। रविवार को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जे. बी. तोमर ने कहा कि गणतंत्र का अर्थ है जनता के द्वारा जनता के लिए शासन। आज का दिन वीर शहीदों की शहादत को याद करने का दिन है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक क्षेत्रफल में गन्ना बुवाई करें। श्री तोमर ने किसानों से अधिक से अधिक गन्ना उत्पादन करने की अपील की। अंत में उप महाप्रबंधक प्रशा. श्री त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के साथ आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर परोपकार सिंह, जी.एम. केन अनिल कुमार, जी.एम. इंजी विश्व दीपक यादव, डी.जी.एम. वित्त अनुपम भटनागर, डी.पी.एम. त्रिपाठी, डी.जी.एम. उत्पादन आर.डी. यादव, उप प्रबंधक एच.आर. अनिल यादव आदि उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)