अमलाई। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे ने प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव की सरकार द्वारा सरकारी नौकरी में 33 से बढ़कर 35% आरक्षण दिए जाने के फैसले को कैबिनेट की बैठक में इसे लागू करने के फैसले किए जाने का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे महिलाओं को नौकरी में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा तथा भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के आरक्षण में वृद्धि किए जाने के संबंध में जो घोषणा की थी उसको यथार्थ रूप दिया है श्रीमती खरे ने कहा है कि मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव की सरकार के द्वारा लगातार जनहित के मामले में लिए जा रहे निर्णय से आम जनता को लाभ मिल रहा है। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 से बढ़कर 35% आरक्षण किए जाने का नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता, श्रद्धा तिवारी, तारा तिवारी ,किरण मौर्य, विमला पांडे, आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



