जन सुरक्षा के दृष्टिकोण से की गई कार्रवाई।
- एसडीएम रांची ने अगले आदेश या मामले के निस्तारण तक रेस्टोरेंट के संचालन पर लगाया प्रतिबंध
जमीन से करीब 150 फीट ऊपर उठाकर लोगों को परोसा जाता है खाद्य पदार्थ।
धनंजय कुमार वैद्य, प्रभारी सह ब्यूरो चीफ,झारखंड
दैनिक समाज जागरण।
रांची झारखंड 22 फरवरी 2023:~
रांची On-Air रेस्टोरेंट के संचालन पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी गई है। साथ ही 8th Milestone के मालिक और मैनेजर को नोटिस जारी किया गया है। अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 133 सहपठित धारा 142 के तहत बोड़ेया, काँके-ओरमांझी रोड स्थित 8th Milestone में संचालित On-Air रेस्टोरेंट का संचालन अगले आदेश या मामले के निस्तारण तक प्रतिबंधित किया गया है।
जन सुरक्षा के दृष्टिकोण से हुई कार्रवाई
8th Milestone द्वारा संचालित On-Air रेस्टोरेंट में आये लोगों को क्रेन की मदद से लगभग 150 फीट ऊपर उठाकर मंच पर भोजन और पेय पदार्थ परोसा जाता है। सोशल मीडिया पर इससे संबंधित कई वीडियो एवं फोटोग्राफ्स हैं, जिनके अवलोकन से यह नागरिकों के जीवन और सुरक्षा के लिए खतरनाक प्रतीत होता है। रेस्टोरेंट के संचालन हेतु आवश्यक सुरक्षा मानदंडों/मानकों के पालन से संबंधित कोई दस्तावेज अनुमंडल दंडाधिकारी के कार्यालय में संचालकों द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया है। आवश्यक Safety Clearances से संबंधित दस्तावेजों के अभाव में नागरिकों के जीवन और सुरक्षा के लिए खतरे को देखते हुए रेस्टोरेंट के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
8th Milestone के मालिक और प्रबंधक को उपस्थित होकर अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर रांची के न्यायालय में अपना पक्ष रखने का आदेश दिया गया है। साथ ही रेस्टोरेंट के मालिक और प्रबंधक को Safety Clearances से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी सुनवाई के दौरान प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है।
- मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियां
by samaj
अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड जमशेदपुर झारखंड 21 जून 2026 : मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की बैठक रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने तथा पदाधिकारियों को संगठन की कार्यप्रणाली और दायित्वों की विस्तृत जानकारी देने…
- करोड़ों की लागत से बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना शोपीस, डॉक्टर-नर्स गायब, सीसीटीवी के भरोसे चल रहा अस्पताल
by samaj
केशवाही के स्वास्थ्य केंद्र में दो घंटे से इलाज की आस में खड़ा रहा मरीज, ग्रामीण बोले- मजबूरी में झोलाछाप डॉक्टरों के पास जाना पड़ रहा शहडोल। जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र केशवाही में स्थित प्राथमिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलती नजर आ रही है। करोड़ों रुपए की लागत…
- डिस्कनेक्ट हुआ नल- कनेक्शन को कनेक्ट करने नगर पालिक निगम तनिक भी गंभीर नहीं
by samaj
उड़िया मोहल्ला में पानी सप्लाई की कवायत बनी उपभोक्ताओं के गले की फान्स*बुनियादी सुविधा बहाल कराने मारे -मारे फिर रहा भुक्तभोगी परिवार- कटनी / उपनगरीय क्षेत्र स्थित न्यू कटनी जंक्सन के वार्ड क्रमांक १९बाबू जगजीवन राम वार्ड के अंतर्गत उड़िया मोहल्ला क्षेत्र में इन दिनों पेय जल सप्लाई का चल रहा कार्य आम लोगों के…
- अब विकास की बारी’: मझौली और आसपास के गांवों में अदाणी परियोजना के पक्ष में दिखा सकारात्मक रुख
by samaj
ग्रामीणों का कहना- उद्योग आएगा तो रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार अनूपपुर। जिले के कोतमा क्षेत्र में प्रस्तावित अनूपपुर थर्मल पावर परियोजना (अदाणी समूह) को लेकर मझौली तथा आसपास के कई गांवों में विकास और रोजगार की नई उम्मीदें दिखाई देने लगी हैं। आगामी 24 जून को आयोजित होने वाली लोक…
- मोहर्रम पर्व को लेकर कुटुंबा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक
by samaj
दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना परिसर मे मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बैठक संचालन करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा तय रूट और समय पर ही ताजिया जुलूस निकलेगा। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल…
Like this:
Like Loading...
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.