दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 5 दिसम्बर 2023 कन्या उच्च विद्यालय नबीनगर से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका 74 वर्षीय डॉ लीलावती सिंह का निधन चेयरमैन रोड स्थित अपने आवास पर हो गया है। लीलावती सिंह अपने आवास मे अकेली रहती थी उनका निधन करीब दो दिन पूर्व ही हो चुका है। उनके घर का दरवाजा अंदर से बंद था अगल बगल के लोग देखा की मैडम दो दिनों से घर से बाहर नहीं निकली है तब लोगो द्वारा उनके परिजन और स्थानीय थाना को सूचना दिया गया। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय , एस आई पिंकी कुमारी दल बल के साथ उनके आवास पर पहुंच कर वीडीओ कैमरा एवम आस पास के लोगो के साथ दरवाजा खोला तो मैडम रूम में अपने बेड के नीचे गिरी पड़ी थी। इस बीच उनके परिजन भी आ चुके थे।ऐसा कयास लगाया गया कि उनका निधन संभवतः हार्ट अटैक से हुआ हो।थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिस निगरानी मे शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है ।
इधर लीलावती सिंह की मौत की खबर सुनते ही आस पास के लोगों की भीड़ लग गई और लोगो ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। मौके पर शोक व्यक्त करने वालों मे शिक्षक नेता धनंजय सिंह, रोहित सिंह,शिक्षिका प्रेमलता,संजय कुमार ,विजय कुमार सिंह, आनंद मोहन सिंह,अरविंद कुमार ,अनुराग राय सहित कई शिक्षक एवम अन्य लोग शामिल रहे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



