google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हल्का कचहरी खगड़ा में राजस्व महा-अभियान शिविर का हुआ आयोजन

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
राजस्व व भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा 16 अगस्त से 20 सितंबर तक राजस्व महा-अभियान के तहत नगर पंचायत के हल्का कचहरी खगड़ा में राजस्व महा-शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी राजदीप पासवान ने शिविर में भाग लेकर इसे सफलता पूर्वक संचालन किया। शिविर में बड़ी संख्या में रैयत मौजूद रहे। जमीन से संबंधित विभिन्न समस्याओं का समाधान कराने के लिए 151 रैयतों ने अपने-अपने कागजात को जमा किया।
वही राजदीप पासवान ने बताया कि ऑनलाइन जमाबंदी सुधार छूते हुए जमाबंदी में ऑनलाइन दर्ज करने उत्तराधिकारी मृत जमाबंदी में वारसान के नाम दर्ज करने एवं बटवारा नामा प्राप्त हुए सभी आवेदनों को लिया जा रहा है। कार्यपालक सहायक एवं बीएलओ द्वारा जमाबंदी प्रति वितरण किया गया। शिविर में राजदीप पासवान राजस्व कर्मचारी, अवधेश कुमार पासवान अंचल अमीन, राहुल कुमार अंचल अमीन, सीएसपी कंप्यूटर ऑपरेटर सहित रैयत उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)