google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चारागाह बना रीवा का विंध्य विकास प्राधिकरण

क‌ई वर्षों से अब तक प्रतिनियुक्ति पर डटे लेखापाल राजेश कोल

रीवा। 4 वर्ष के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सीधी से लेखापाल पद की प्रतिनियुक्ति पर विंध्यविकास प्राधिकरण रीवा आये अब तक आफिस में सेवायें देने जुटे हैं। जबकि विंध्य विकास प्राधिकरण योजना सांख्यिकी विभाग में मर्ज हो चुका है फिर भी लेखापाल राजेश कोल की प्रतिनियुक्ति समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। जबकि श्री कोल की प्रतिनियुक्ति वर्ष 2011 में की गई थी, लेकिन अब तक इनकी प्रतिनियुक्ति का घोड़ा विंध्य विकास प्राधिकरण में सरपट दौड़ पूरी व्यवस्थाओं को कटघरे में खड़ा कर रहा है। वहीं चपरासी को एक हफ्ते पहले अजाक रीवा को रिलीभ कर दिया गया। जबकि सामान्य प्रशासन विभाग का नियम है । किसी भी कर्मचारी व अधिकारी प्रतिनियुक्ति, सामंजस्य पर केवल 4 साल तक ही सेवाएं दे सकते हैं। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग ने भी आदेशित किया था ऐसे कर्मचारियों को वापस किया जाये। जो दूसरे विभागों में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं देने जुटे हैं। इसके बावजूद भी राजेश कोल के मामले में अब तक वैधानिक कार्यवाही नहीं हो सकी जबकि वेतन भी बंद है लेकिन मूल विभाग के लिए रिलीभ नहीं किया गया। वह अब भी अपने स्वेच्छाचारिता से योजना एवं सांख्यिकी विभाग में मर्ज विंध्य विकास प्राधिकरण में श्री कोल 10 वें बर्ष भी प्रतिनियुक्ति पर कार्य करने जुटे हैं। जिस पर प्राशासनिक अधिकारियों का ध्यान ही नहीं जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)