google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा लोकमंच को दवा बैंक सेवाओं के विस्तार के लिए अविकृष्णा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एंबुलेंस भेंट

सेक्टर 14 कम्युनिटी सेंटर, नोएडा में आयोजित एक संक्षिप्त एवं गरिमामय कार्यक्रम के दौरान अविकृष्णा चैरिटेबल ट्रस्ट ने नोएडा लोकमंच (NGO) को दवा बैंक की सेवाओं के विस्तार हेतु एक नई एंबुलेंस भेंट की। ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराई गई यह एंबुलेंस आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी रूप से पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।



कार्यक्रम का शुभारंभ एक छोटी पूजा के साथ किया गया। इसके बाद औपचारिक रूप से एंबुलेंस प्रदान की गयी।  इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सहयोग और सेवा की इस नई पहल का स्वागत किया। एंबुलेंस प्रदान करने वाले ट्रस्ट के प्रतिष्ठित ट्रस्टीगण ,कार्यक्रम में सम्मिलित हुए — श्री दिनेश कोछर, श्री दीपक भूषण कोछर, श्री उमेश कोछर, श्री वीरेंद्र मोहन भाटिया एवं श्री अनिल चोपड़ा, तथा उनका परिवार। इन सभी ट्रस्ट सदस्यों ने सामाजिक सेवा और जनसहयोग की दिशा में यह महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

नोएडा लोकमंच की ओर से उपस्थित पदाधिकारी एवं सम्मानित सदस्यों में महासचिव श्री महेश सक्सेना, श्रीमती लीका  सक्सेना, श्रीमती विभा बंसल, श्री आर. एन. श्रीवास्तव, श्री सुभाष सिंघल, श्री मुकुल बाजपेयी, वरिष्ठ पत्रकार श्री विनोद शर्मा, श्री वीरेंद्र मालिक, श्री अशोक तिवारी, श्री एस.एन. मिश्रा, श्रीमती इंदिरा चौधरी, श्रीमती राजेश्वरी त्यागराजन,  श्री अरुण कुमार ठाकुर, अरम फिरदौस , लुबना सैफी, श्री गौरव दुबे तथा नोएडा लोकमंच के कई अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
सभी उपस्थित गणों ने ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एंबुलेंस दवा बैंक के माध्यम से ज़रूरतमंद लोगों को तेज़ और बेहतर सहायता पहुँचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।
नोएडा लोकमंच की ओर से यह आशा व्यक्त की गई कि भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में सहयोग और सहभागिता का सिलसिला जारी रहेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)