google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शादी के नियत से नाबालिक को अपहरण करने वाला युवक को आर आई टी पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभय कुमार मिश्रा,दैनिक समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता, आदित्यपुर

सरायकेला खरसावां (झारखंड) 15 जून 2023:–सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आर आई टी थाना के मिरुडीह बस्ती का रहने वाला विकाश कुमार को शादी की नियत से अपहरण करने वाला नाबालिग युवती के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा दिया।

जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व भी पुलिस ने एक नाबालिग को शादी की नियत से भगा ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था.

घटना की जानकारी देते हुए आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि आवेदक पूर्ण चंद्र प्रधान द्वारा बोकारो सेक्टर 6 निवासी विकास कुमार के खिलाफ अपनी नाबालिग पुत्री का शादी की नियत से अपहरण करने का मामला दर्ज कराया गया था. कांड की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सम्मिलित प्रयास, तकनीकी एवं मानवीय सहयोग से इस कांड में अपहृत नाबालिग लड़की को बरामद करते हुए आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में एक रियलमी मोबाईल भी बरामद किया गया है.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)