
समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख
बिलासपुर ।लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल के तत्वाधान में दिनांक 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। शाम 05 बजे से 08 बजे तक आशिर्वाद ब्लड बैंक बिलासपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 22 रक्तदाताओ ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओ को उपहार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल के संरक्षक डॉ.के के श्रीवास्तव व लायन उत्तम उपाध्याय की उपस्थिति रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



