google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्मार्ट मीटर के खिलाफ राजद का एकदिवसीय धरना बीडीओ को सौंपा ज्ञापान

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 1 अक्तूबर 2024 मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने नवीनगर प्रखंड मुख्यालय पर स्मार्ट मीटर के खिलाफ एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता नबीनगर राजद के प्रखंड अध्यक्ष जगन यादव ने किया। इस कार्यक्रम को नबीनगर के विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन सिंह, राजद नगर अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, नगर पूर्व अध्यक्ष दिवाकर चंद्रवंशी सहित अन्य लोगो ने समोधित करते हुए स्मार्ट मीटर के खिलाफ जमकर हल्ला बोलते हुए इसे सरकार की साजिश करार दिया और कहा कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। इसमें बढ़ा हुआ बिल आ रहा है।सरकार इसमें बड़े कंपनियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। वही धरना के बाद राजद का एक प्रतिनिधिमंडल नबीनगर के बीडीओ से मिलकर स्मार्ट मीटर, सरकार और बिजली कंपनी के खिलाफ एक ज्ञापन सौपा।धरना मे मुखिया अम्बरीष प्रधान,वीरेंद्र मेहता ,गुड्डू यादव ,धर्मेंद्र यादव ,मालती देवी,गौतम कुमार ,करेश पासवान ,जमाल अली, मजीद खान सहित बड़ी संख्या मे महिलाएं भी शामिल रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)