कालांवाली 7 जून 2026 (सुरेश जोरासिया) कालांवाली गांव एवं ग्रामीणों क्षेत्रों में आरएमपी डाक्टर काफी समय से अपनी सेवाऐं दे रही है। ग्रामीवासी पैसे के आभाव होने से वह ग्रामीण क्षेत्रों आर.एम.पी. डाॅक्टरो से कम पैसों से दवाईयां व ईलाज करवाते है। जोकि उनके सुविधा के अनुसार कम खर्च में अपना ईलाज हो जाता है। सोशल मीडिया पर आरएमपी डाॅक्टारों को लेकर तेजी से पोस्ट वाॅयरल होता रहा। कालांवाली में इस पोस्ट को लेकर मार्किट दुकानो पर इस पोस्टर को लेकर चर्चा चलती रही। यह पोस्टर ऑल इंडिया राशन डिपू होल्डर वेल्फेयर एसोसिएशन मीडिया प्रभारी गुरजेत सिंह सोढ़ी ने आरएमपी डाक्टरों पर पोस्टर में नशे को बढ़ावा देते है और नशीली गोलीयां बचने का आरोप लगते हुऐ पोस्ट में दर्शाया गया है। गुरतेज सिंह ने पोस्टर में दर्शाया कि कुछ झोला छाप डाक्टरी कि आड़ में नशे को बढ़ावा दे रहे है। आरएमपी डाक्टरो की यूनियन के प्रधान अश्वनी नूना के तुरंत प्रभाव से संज्ञान लिया और यूनियन के प्रमुख पदाधिकारीरयों को अवगत करवाया। सरपंच अजैब सिंह कालवांली ने गुरतेज सिंह को पंचायत में बुलाया गया और तथ्यों के आधर पर साबित करे। इस पर गुरतेज सिंह ने मना कि ग्रामवासी आरएमपी डाक्टरों से कम खर्च में ईलाज करवाते है। इस बारे में ग्रामीणों से पुछपड़ता कि गई तो अधिकतर महिलाओं बुजुर्गो ने कहा कि दिन रात यह डाक्टर हमारा कम पैसों से ईलाज व दवाईयां देते है। पैसे ना होने पर उधार भी दवाई देते है। कई बार तो छह महिनो तक उधार हम पैसे नही दे पाऐ हम शहर में ईलाज नही करवा सकते क्योंकि महंगी दवाईयां नही ले सकते। हमें तो यही डाक्टर सही है कई वर्षो से डाक्टर ऐसी कोई गलत गतिविधियों में नही है।
गौतलब है कि गुरतेज सिंह जोकि अपने को पत्रकार बताता है। कुछ महिने पहले हरियणा रोड़वेज कर्मचारी परिचाल से पत्रकार के नाम पर धमकाया और बस टिकट किराया लेने से साफ मना कर दिया मैं तो पत्रकार हूँ। मै टिकट नही लूंगा तो परिचालक ने पुछा कि आप किस टीवी न्यूज चैंनल या अखबार, समाचारपत्र संस्था से है अपना नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड दिखाऐं। दोनों में तीखी नोक झोंक हो गई एक घंटे के करीब बस रूकी रही और यात्री परेशान होते रहे यात्रीयों ने कहा कि अपना कार्ड दिखाऐं। लेकिन यह कोई प्रैस का आईडी कार्ड तक नही दिखा पाया। हरियाणा रोड़वेज के परिचालक ने सरकार के नियमानुसार गुरतेज सिंह सोढ़ी से टिकट किराया बसूला गया और सरकार के राजकोष में जमा करवाया गया।
मीडिया से दुरूव्यवहारः- गुरतेज सिंह ने मीडिया साथी के साथ दुरूव्यवहार किया और न्यूज कवरेज करने से रोका और अपने आप को पत्रकार बताया। इसको लेकर संवाददाता हरियाण स्टेट ब्यूरो के साथ तीखी नोक झोक हुई तो उससे पुछा कि अपना पंजकृति नियुक्ति पत्र एवं आईडी कार्ड सभी को दिखाऐ और किस टीवी न्यूज चैनल या समाचार पत्र से हो जबकि गुरतेज सिंह कुछ भी नही दिखा पाया इससे यह साबित होता है कि यह कोई पत्रकार नही है इससे कोई घबराने की जरूरत नही है किसी को पत्रकार होने का दवाब बनाता है तो आप वीडियो बनाऐ और विभाग को सुचित करें, आऐ दिन सोशल मीडिया के द्वारा सोढी न्यूज के नाम से पोस्टर वाॅयरल करता है पत्रकार की आड़ में विभाग के सरकारी कर्मचारीयों व अन्य दुकानदारों का शोषण करता है।
सूचना, जनसंपर्क भाषा और संस्कृति विभाग:- मीडिया के साथियों ने आपाति जताई हैं, कि विभागीय कार्यवाही करने कि मांग कि गई है गुरतेज सिंह सोढ़ी न्यूज का पंजीकृति नं0 कि जांच करवाई जाऐ नियमानुसार विभागीय कार्यवाही कई जाऐ। सोढ़ी न्यूज के द्वारा प्रतिष्ठ समाचारो एवं मीडिया की छवि धूध्ंली हो रही है। समाचार पत्र संस्थान अपना मीडिया कार्यलय संवाददाता प्रिटिंग मशाीन आदि संसाधनों से अपील है इस पर विशेष संज्ञान लेकर उचित कानूनी कार्यवाही कि जाऐ जिससे प्रैस कि मर्यादा बनी रहे एवं जाली पत्रकारो को सीख मिले।
कोरोना कालः- कोरोना काल के समय केन्द्र व प्रदेश की सरकारों ने आरएमपी डाक्टरों की सम्मान किया। सरकार ने मना कि जहां हम हमारी सेवाऐं नही से दे पाऐ वही आज आरएमपी डाक्टरों के सहयोग से देशवासीयों का इलाज संभव हो पाया अपनी जान की परवाह किए बिना राष्ट्रप्रेम में अपनी सेवाऐ दीl एक व्यक्ति हमारी छबि को कंलकित कर रहा है। हम आरएमपी डाक्टर प्रशासन का पुनः सहयोग करते है और करते रहेगे। प्रधान अश्वनी नूना ने कहा कि एसपी डबवाली का कालांवाली गांव में आगमन था जनता से सहयोग की अपील कि और आरएमपी डाक्टरो ने पुलिस प्रशासन का साथ दिया नशा पीडितों को नश के कुप्रभाव बारे समझा रहे है। उन्हें जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी आरएमपी डाक्टरों से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर सरंपच अजैब सिंह बलकरन सिंह गाजी, प्रधान जस्सा सिंह, प्रधान अश्वनी नूना, पंच प्रतिनिधि अवतार सिंह, अजय कुमार, लाल चंद, पंच चांदराम, बलविन्द्र सिंह,अशोक कुमार, गग्गी दुकानदार, किंदी रणजीत सिंह गदराना एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



