पंकज कुमार पाठक, संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण
पदमा- ओपी क्षेत्र अंतर्गत इटखोरी मोड़ के पास शनिवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना हुई। धान लदे ट्रक को पीछे से आ रही एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक और उस पर सवार व्यक्ति घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पदमा ओपी के अवर निरीक्षक राजेश हाजरा मौके पर पहुंचे और पुलिस वाहन से दोनों घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, धान से भरा ट्रक पदमा से हजारीबाग की ओर जा रहा था, जबकि मोटरसाइकिल हजारीबाग से पदमा की दिशा में आ रही थी। इसी दौरान इटखोरी मोड़ के समीप यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



