google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एनपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन, माती इलेवन स्टार बनी विजेता…..

लखनऊ,निगोहां के एसएनटी मैदान में आयोजित एनपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को उत्साह और रोमांच के साथ खेला गया। 20 ओवर के इस फाइनल मैच में माती इलेवन स्टार और नीलमथा की टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर नीलमथा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए नीलमथा की पूरी टीम 18.2 ओवर में 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी माती इलेवन स्टार की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मात्र 16.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और फाइनल मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट की विजेता बनी।फाइनल मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। टूर्नामेंट के संरक्षक एवं सपा नेता अमरपाल सिंह, सपा नेत्री अर्चना रावत, पूर्व प्रधान अजय सिंह और आयोजक शैलेन्द्र ‘दीपू’ ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले निखिल शुक्ला को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। उन्होंने सीरीज में 185 रन बनाने के साथ 7 विकेट भी चटकाए और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।इस मौके पर चंदन सिंह, अनिल सिंह, निशु मिश्रा, विकास सिंह, योगेश बाजपेई, मधुकर यादव, पंकज मिश्रा, सौरभ सिंह, कॉमेंटेटर अंशुल त्रिवेदी, जतिन सिंह, राजा शंकर त्रिपाठी, अंपायर टिंकू द्विवेदी, सूरज नागर सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।
आयोजकों ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और दर्शकों का आभार जताया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)